गुरुग्राम, 12 जनवरी 2026: देश की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने रिपब्लिक डे के मौके पर ‘सुपर बिग रिपब्लिक,सुपर बिग टीवी’ ऑफर्स लॉन्च किए हैं। यह ऑफर अभियान 8 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा और सैमसंग के विजनएआई-सक्षम बड़े स्क्रीन टीवी पर विशेष छूट, कैशबैक और आसान ईएमआई विकल्प उपलब्ध कराएगा।
इस फेस्टिव अभियान के तहत, चुनिंदा बड़े स्क्रीन सैमसंग टीवी खरीदने पर ग्राहक 92,990 रूपये तक के मुफ्त सैमसंग साउंडबार का लाभ उठा सकते हैं, जिससे घर पर ही पूरी सिनेमाई अनुभव का आनंद लिया जा सके। इसके अलावा, ग्राहक सैमसंग केयर+ प्लान भी चुन सकते हैं, जिसकी कीमत 599 रूपये से शुरू होती है, जो टीवी की लंबी अवधि की सुरक्षा और निश्चिंतता प्रदान करता है।
ग्राहक 30 महीनों तक आसान ईएमआई विकल्प और ज़ीरो डाउन पेमेंट का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, कुछ बैंक कार्ड्स पर 20% तक का कैशबैक भी मिलेगा, जिससे रिपब्लिक डे के अवसर पर अधिक बचत की जा सके।
ये ऑफर्स Samsung.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर 31 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेंगे। इस रिपब्लिक डे, सैमसंग आम दिनों को भी खास बनाने के लिए अपने विजन एआई-बड़े स्क्रीन टीवी के साथ ग्राहकों को सुपर बिग एंटरटेनमेंटका अनुभव देने का न्योता दे रहा है।