कवंल प्रकाश किशनानी अध्यक्ष व तीर्थाणी महासचिव

12वें चेटीचण्ड पखवाडा महोत्सव 2026 तैयारियां आरम्भ
अजमेर, 14 जनवरी, पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव की तैयारी बैठक रसोई रेस्टोरेंट, तीसरी मजिल, स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर पर बैठक का आयोजन भगवान कलवाणी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कवंल प्रकाश किशनानी को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को महासचिव व लाल नाथाणी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि बैठक में शहर की अलग अलग धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होकर पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। 12वें चेटीचण्ड पखवाडा महोत्सव में क्षेत्रीय पंचायतों व संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों में धार्मिक, पारंपरिक खेलकूद व सेवा कार्यों के आयोजन किये जायेगें। पखवाडे़ का आयोजन 13 मार्च से प्रारम्भ होकर 25 मार्च को समापन किया जायेगा।
बैठक में हरी चन्दनानी, राजेन्द्र जयसिंघाणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश अभिचंदाणी,  जी.डी. वृंदाणी, प्रकाश जेठरा, नारायणदास पारवाणी, नरेन्द्र बसराणी, चन्द्र नावाणी, निर्मला लखवाणी, कुसुम आर्य, कमल शाहाणी, पुरूषोतम तेेजवाणी, डॉ. भरत छबलाणी, महेश ईसराणी, जयप्रकाश मंघाणी, महेश टेकचंदाणी, रमेश एच.लालवाणी, भगवान साधवाणी, मनोज झामनाणी, एम.टी. वाधवाणी, कैलाश लखवाणी, घनश्याम टेहलाणी, चेलाराम मंगलाणी, प्रकाश हासाणी, राम ममताणी, राजकमल फेरवाणी, नानक गजवाणी, जयप्रकाश मंघाणी, चन्द्रप्रकाश रूपाणी सहित अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कवंल प्रकाश किशनानी,
मो. 9829070059

error: Content is protected !!