महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र के चुनाव संपन्न

अजमेर |
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र के बहुप्रतीक्षित सत्र 2025–27 के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
केंद्र सचिव निकिता पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए बजरंगगढ़ के समीप स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ।
इसके पश्चात केंद्र की नई चेयरपर्सन के लिए गुंजन माथुर ने निक्की जैन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन सुमन गर्ग ने किया। सर्वसम्मति से निक्की जैन को सत्र 2025–27 के लिए केंद्र की चेयरपर्सन चुना गया।
चेयरपर्सन चयनित होने के पश्चात निक्की जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के सेवा कार्यों को मिल-जुलकर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर रश्मिंदर कौर विर्दी, वर्षा टाक, प्रमिला, मोनिका ढालवाल एवं संगीता जैन ने केंद्र की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस बैठक में निक्की जैन, निकिता पंचोली, गुंजन माथुर, सुमन गर्ग, रश्मिंदर कौर विर्दी, वर्षा टाक, प्रमिला, मोनिका ढालवाल सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
error: Content is protected !!