अजमेर, 21 जनवरी। जिले में पेयजल के क्षेत्र में गत दो वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए गए है। इससे नागरिकों को पेयजल की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति हो रही है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में हैण्डपम्प मरम्मत अभियान शहरी क्षेत्र में कुल 4051 है। इसमें 2873 खराब हैण्डपम्प पाए गए थे। इनमें 2873 को ठीक करवाए गए तथा इसमें ग्रामीण क्षेत्र में कुल 14012 हैं। इसमें 7859 खराब हैण्डपम्प पाए गए थे। इनमें 7859 को ठीक करवाए गए।
बजट घोषणा 2024-25 में अजमेर शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए सर्विस रिजर्वायर निर्माण तथा नसीराबाद नौसर घाटी, कोटड़ा क्षेत्रों तक पाईप लाईन का कार्य (राशि रूपये 270 करोड़) का तकनीकी बिड मूल्यांकन के लिए एजेण्डा नोट मुख्य अभियन्ता को भिजवाया जा चुका है। थडोली, केकडी, गोयला एवं नसीराबाद पम्प हाउस को डबल फीडर से जोड़कर बस ट्रांसफार्मर सिस्टम लगाने हेतु (राशि रूपये 5.60 करोड़) प्रस्ताव वर्तमान में कार्य के अन्तर्गत पैनल लगवाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं 2 फिडर पैनल की जाँच का कार्य एवीवीएनएल-जेवीवीएनएल के स्तर पर लम्बित है। साथ ही थडोली पम्प हाऊस हेतु डेडिकेटेड विद्युत लाइन आईवीवीएनएल का कार्य 5 किलोमीटर में से 2 किलोमीटर पूर्ण हुआ शेष 3 किलोमीटर कार्य प्रगतिरत है। थडोली हैड वक्र्स से केकड़ी हैड वक्र्स के बीच भासू गाँव से 1500 एमएम पाईप लाईन को बदलने का कार्य। (राशि 24. 84 लाख) वर्तमान में 1500 एमएम व्यास की 2950.00 मीटर पाईप प्राप्त कर 750 मीटर पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा चुका है, शेष कार्य प्रगतिरत है। बजट घोषणा 2025-26 में पेयजल सुविधा हेतु पीसांगन में पुरानी उच्च जलाशय को तोड़ने का कार्य प्रगतिरत है। तबीजी में पाइपलाइन जोड़ने बिछाने का कार्य प्रगतिरत है।
अमृत 2.0 के तहत अजमेर जिले के 6 शहरी जल योजनाओं हेतु कुल राशि रूपये 259.42 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए है। अजमेर के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 186.17 करोड़ की जारी कि गई थी। पुष्कर के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 11.75 करोड़ एवं तकनीकी राशि 10.68 करोड़, नसीराबाद छावनी के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 11.35 करोड़ एवं तकनीकी राशि 10.63 करोड़, नसीराबाद के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 0.98 करोड़ एवं तकनीकी राशि 0.88 करोड़ तथा किशनगढ़ के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 34.91 करोड़ एवं तकनीकी राशि 32. 41 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई।
केकड़ी के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 9.72 करोड़ एवं तकनीकी राशि 8.81 करोड़, सरवाड़ के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय राशि 4.54 करोड़ एवं तकनीकी राशि 4.32 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई। इसकी वर्तमान में निविदा की प्राईज बिड मूल्यांकन के पश्चात् एल-1 बिडर को अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र अजमेर से कार्यादेश जारी किया जा चुका है। आगामी 18 माह में कार्य पूर्ण किया जाना लक्षित है। जिला अजमेर के अधीन मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना 2.0 के अंतर्गत राशि रूपये 0.98 करोड़ के अनुमोदित 7 प्रस्तावों के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत अजमेर जिले के सभी ग्रामीण घरों में घरेलू जल कनेक्शन प्रदान करने का प्रावधान हैं। इस क्रम में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नियमित ओटीएमपी के तहत जिला अजमेर में 216 ग्राम हैं। जिनमें से 206 ग्रामों के लिए 232.94 करोड़ की 187 योजनाओं के तहत 68145 घर घर जल सम्बंध का प्रावधान है। शेष 10 ग्रामों में से 3 ग्राम जो कि पूर्व से ही पाईप्ड योजना से लाभान्वित है। इनमें कायड़, कल्याणपुरा, तबीजी में एफएचटीसी कार्य प्रगतिरत हैं। बड़गांव, बोराजकाजी, दौराई, रामसर शत प्रतिशत हर घर जल संबंधों द्वारा लाभांवित होने एवं चकवीर, सूरजपुरा में आबादी नगण्य होने के कारण उनके प्रस्ताव तैयार नहीं किए गए हैं।
परियोजना वृत अजमेर के अधीन कुल 5 परियोजनाऎं स्वीकृत है। इनमें 506 ग्रामों में 132901 घर घर जल संबंध स्थापित किए जाने का प्रावधान है। अजमेर ग्रामीण-पीसांगन परियोजना के 112 ग्रामों में कुल 37653 किशनगढ़-अराई परियोजना के 128 ग्रामों में कुल 25942 एवं केकड़ी सरवाड़ परियोजना के 157 ग्रामों के कुल 40652 एवं भिनाय-मसुदा परियोजना के 61 ग्रामों के कुल 16030 घर-घर जल सम्बंध स्थापित किए जाने हेतु कार्यादेश जारी किए जा चुके है तथा एक परियोजना के कार्य हेतु निविदाएं प्रक्रियाधीन है।
अजमेर जिले में कुल 246 ग्राम शत प्रतिशत हर घर जल सम्बंध द्वारा लाभांवित है। ओटीएमपी के तहत वृत अजमेर में लक्षित 68145 एफएचटीसी के विरुद्ध कुल 66915 (98.20 प्रतिशत) एफएचटीसी प्रदान की गई है। वृहद परियोजना के तहत लक्षित 37653 एफएचटीसी के विरुद्ध कुल 31631 (84 प्रतिशत) एफएचटीसी प्रदान की गई है। अजमेर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 246 ग्राम 100 प्रतिशत सैचुरेटेड हो गए है। इसी प्रकार 195 ग्राम हर घर जल (एचजीजे) रिपोर्टेड है एवं 176 ग्राम प्रमाणित है। अजमेर जिले में जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ओटीएमपी के लक्ष्य 3802 तथा एमपी के लक्ष्य 10620 एफएचटीसी निर्धारित किए गए है। वर्तमान में ओटीएमपी के तहत 2983 तथा एमपी के तहत 4590 एफएचटीसी जारी किए जा चुके है।