खंडेलवाल समाज की शोभा यात्रा का किया स्वागत

अजमेर 23 जनवरी / खंडेलवाल समाज स्थापना दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर खंडेलवाल समाज की और से निकाली गयी शोभायात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर की और से नया बाजार चौपड़ पर भव्य स्वागत किया गया l
संस्था महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खंडेलवाल समाज वैश्य समाज का प्रमुख घटक समाज है और बसंत पंचमी के अवसर पर श्री कालीचरण खंडेलवाल के नैतृत्व में निकाले जुलूस शोभायात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर  की और से जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया के नैतृत्व में नया बाजार चौपड़ पर पुष्पवर्षा कर व कालीचरण खंडेलवाल सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का साफ़ा बांधकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया l स्वागत करने वाले वैश्य समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, महामंत्री उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, हरीश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल व प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय आदि पदाधिकारी शामिल थे l

उमेश गर्ग
महामन्त्री
9829793705

error: Content is protected !!