उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 18.02.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा – गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी – अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.02.26 को गंगापुर सिटी के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गंगापुर सिटी -खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से
1. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.02.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 21.02.26 को पोरबंदर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14321, बरेली – भुज रेलसेवा जो दिनांक 20.02.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मंडल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर