ब्यावर। सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में पृथ्वीराज बस्ती, ब्यावर में कल रविवार, 08 फरवरी 2026 को मा आशापुरा माता मंदिर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, एकता, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करना है।कृष्ण चन्द्र लड्ढा एवं बी एल गौड़ के अनुसार सम्मेलन की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी, जो लोकेश्वर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मां आशापुरा मंदिर तक निकाली जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं श्रद्धालुजन पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
रामकिशोर झंवर एवं सुरेश वैष्णव के अनुसार इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में महामंडलेश्वर डॉ. देवऋषिदास जी महाराज एवं डॉ क्षमाशील गुप्त, निधि चौहान आदि वक्ताओं द्वारा सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर विचार रखे जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि धर्मसभा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक चेतना के संचार का माध्यम बनेगी।
रूपेश कोठारी एवं राजवीर ने बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन श्री आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। आयोजकों का कहना है कि समाज की सामूहिक सहभागिता से ही सनातन संस्कृति को सशक्त किया जा सकता है।
सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में लोकाशाह नगर, विनोद नगर, सी.एस.लोढ़ा कॉलोनी, भाटी कॉलोनी, पन्ना कॉलोनी, परमेश्वर नगर, समता नगर, विनोद नगर विस्तार, राम नगर द्वितीय, लोहार बस्ती, नानेश नगर एवं भारती नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने सभी नागरिकों को सपरिवार सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
रूपेश कोठारी
संयोजक
9829307947