सराधना स्काउट्स अवार्ड रैली में भाग लेकर होंगे राज्यपाल से सम्मानित

अजमेर :राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट्स दल राज्य स्तर अवॉर्ड रैली में चयनित होकर भाग लेने जगतपुरा जयपुर पहुंचे है.
 आर एन रावत ने बताया की यह स्काउट्स मार्च पास्ट, जिम्नास्टिक , पिरामिड , वॉचिंग टावर , कैंप फायर सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे एवं इन्हे राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अजय परोदा पुत्र मोहनलाल परोदा , अंशुमन पुत्र रामचंद्र, जयदेव पुत्र कैलाश , कमलेश सिंह पुत्र फूलसिंह रावत , आदित्य गुर्जर पुत्र हरिराम गुर्जर व गाइड तमन्ना चौधरी पुत्री रामदेव कालेल का सम्मान किया जाएगा ।
error: Content is protected !!