जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को मिष्ठान युक्त भोजन कराया गया

ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल रॉयल के अध्यक्ष वीर अशोक पालडेचा के नेतृत्व में आज महावीर अन्न क्षेत्र, तालाब की पाल सुभाष उद्यान में जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को मिष्ठान युक्त भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक स्नेह और सहयोग पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के लाभार्थी वीर रवि बोहरा की प्रेरणा से श्रीमती मैना देवी, दुलराज जी रूणिवाल रहे। इस पुनीत अवसर पर वीर रवि बोहरा एवं वीरा संध्या बोहरा की वैवाहिक वर्षगांठ भी सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वीर अभिषेक नाहटा, वीर पंकज सखलेचा, वीर महावीर नाहर, वीर नरेंद्र सुराणा, वीर नवीन खटोड़, वीर प्रदीप सांड, वीर रवि बोहरा, वीरा संध्या बोहरा, वीरा कांता पालडेचा, वीरा दीपशिखा सखलेचा, वीरा प्रियंका खटोड़, वीरा रेनू सांड, शिल्पी जैन, रेनू भंडारी, मेहुल बोहरा, माही बोहरा, लब्धी खटोड़ एवं दर्शिल सांड सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में वीर रवि–वीरा संध्या बोहरा परिवार की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। उपस्थित जनों ने इस सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
अंत में संस्था सचिव वीर अभिषेक नाहटा ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
*वीर अशोक पालडे़चा-अध्यक्ष*
*वीर अभिषेक नाहटा-सचिव*
*महावीर इन्टरनेशनल राॅयल,ब्यावर*
error: Content is protected !!