*सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) भर्ती-2023*

_*23 फरवरी से शुरू होंगे म्यूजिक वोकल के साक्षात्कार*_

​अजमेर, 16 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के अंतर्गत म्यूजिक वोकल के पदों हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 23 से 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को  साक्षात्कार के समय अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। वांछित दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की  वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!