गौशालाओं व कबूतर शाला सहित 12 संस्थाओं में दिये 21 – 21 हजार रुपये के चेक

अजमेर 17 फरवरी / अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला द्वारा गौशाला व कबूतरशाला आदि स्थानों में चलाये जा रहे सेवाकार्य के अंतर्गत स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी श्रीया की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर उनके पति अग्रवाल समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़े के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपचंद श्रीया, उनके सुपुत्र दीपक श्रीया व सुपौत्र चि. विवान की और से गौशालाओं, कबूतर शाला व वृद्धाश्रम सहित 12 स्थानों पर 21 – 21 हजार रुपये के चेक (कुल राशि दो लाख बावन हजार रुपये) गौमाता, कबूतर व असहाय प्राणियों की सेवा हेतु अर्पित किये l
अग्रवाल समाज अजमेर की गौ आदि सेवा समिति के संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्री दीपचंद श्रीया व उनके परिवार द्वारा जिन संस्थाओं को सहायता राशि के चेक भेंट किये हैं वो इस प्रकार है :-
1- श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर
2- श्री आनंद गौपाल गौशाला, नागफणी अजमेर
3- श्री ऋषि उद्यान गौशाला, पुष्कर रोड़, अजमेर
4- श्री नृसिंह गोपाल गौशाला,अरड़का
5- श्री पुष्कर गौ आदि पशुशाला, लोहागल अजमेर
6- श्री जय अम्बे वृद्धाश्रम, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार अजमेर
7- श्री धर्मार्थ कबूतर शाला, सुभाष बाग गंज अजमेर
8- मां माधुरी बृजवासी सेवा सदन, अजमेर
9- अपना घर मूक बधिर आवासीय विद्यालय, कोटड़ा अजमेर
10- मां माधुरी बृजवासी सेवा सदन, पुष्कर
11- तारा सेवा संस्थान,उदयपुर
12- एक पहल सेवा की और संस्था अजमेर
शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लगभग 6 वर्ष पूर्व कोरोना के समय अप्रैल 2020 में अग्रवाल समाज अजमेर व सीता गौशाला के तत्वाधान में यह सेवा कार्य प्रारंभ किया था जो निरंतर जारी है तथा नियमित रूप से समाजसेवी व भामाशाह अपने परिवार जनों के जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्य तिथि आदि अवसरों पर गौशाला, कबूतर शाला, वृद्धाश्रम आदि स्थानों पर संस्था के माध्यम से सेवा कार्य करते रहते हैं l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
संयोजक, गौ आदि सेवा समिति
अग्रवाल समाज अजमेर
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!