अजमेर, 17 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) भर्ती परीक्षा- 2024 अंतर्गत जारी मुख्य सूची में 8 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को जारी की गई विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मुख्य सूची जारी की गई है।