वर्द्धमान की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

पेपर यूनिट का दौरा कर सीखी नोटबुक निर्माण की बारीकियां

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में आईक्यूएसी व इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं को किताबी ज्ञान से परे वास्तविक कामकाजी माहौल को समझने के लिए एक दिवसीय सराधना रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ए.एस.वी. पेपर फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण करवाया गया ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को औद्योगिक प्रथाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना व सैद्धांतिक शिक्षा और वास्तविक अनुप्रयोगों का अनुभव करवाना था ।

भ्रमण के दौरान यूनिट हैड सौरभ खण्डेलवाल व बलवंत सिंह भाटी ने छात्राओं को नोटबुक निर्माण से संबंधित बारीकियां बताई व ऑटोमेटेड तकनीक की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए छात्राओं को पेपर कटिंग से लेकर नोटबुक मेकिंग, स्पाइरल नोटबुक, कवर पेज मेकिंग के साथ ही अंतिम उत्पाद बनाने तक की समस्त जानकारी साझा की।

इस दौरान छात्राओं ने उत्सुकतावश नोटबुक निर्माण से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न पूछे व विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल की ।

छात्राओं के लिए यह एक ज्ञानवर्धक और समृद्ध अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हे शिक्षा की सीमाओं को पार करते हुए कॉर्पोरेट जगत से एक ठोस जुड़ाव प्रदान किया गया । भ्रमण में व्याख्याता राजकुमारी कुमावत, लवीना ज्ञानचंदानी व डॉ रोमा रतानी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!