श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब
खेली ईत्र एवं गुलाब के फूलों से होली
अजमेर । फाल्गुनी लक्खी मेले के अवसर पर आज श्री गिर्राज धरण मंडल द्वारा 10 वीं श्री श्याम ध्वजा यात्रा व फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। विशाल निशान यात्रा में सैकड़ो श्याम भक्त नाचते गाते श्री खाटू श्याम जी के निशान लेकर चल रहे थे ।
श्री गिर्राज धरण मंडल के विनोद अग्रवाल ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के अवसर पर पुरानी मंडी से मदार गेट तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई । निशान यात्रा निकालने से पूर्व पुरानी मंडी सुभाष चौक पर श्याम भक्तों ने संकीर्तन किया। विशाल निशान यात्रा में श्याम भक्तों का जनसैलाब उमड पड़ा। इस अवसर पर विख्यात भजन गायक विमल गर्ग ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया ।
निशान यात्रा में श्याम बाबा को नगर भ्रमण कराया गया एवं निशान यात्रा का समापन मदार गेट पर खाटू श्याम मंदिर में हुआ । महा आरती के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। महाआरती के के बाद फाग महोत्सव में फूलों व इत्र से श्याम बाबा से भक्तों द्वारा होली खेली ।
महआरती में अंशु अग्रवाल विनोद अग्रवाल वीरेन्द्र जैन सौऱभ जैन ललित गोयल सूरज गोयल कांच वाले किशन गुप्ता जवाहर फाउंडेशन के शिव कुमार बंसल राजकुमार गर्ग ललित अग्रवाल मुकेश शर्मा राजेन्द्र माथुर सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।
किशन गुप्ता
+919982719400