धार्मिक स्थलों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत

कुंभलगढ़ । आम आदमी पार्टी राजसमंद द्वारा प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित प्राचीन देवी-देवता स्थानों, मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह ज्ञापन श्रीमती साक्षी पुरी जी कुंभलगढ़ मजिस्ट्रेट एवं उपखंड अधिकारी को सौंपा गया।
इस दौरान आप नेता पप्पू लाल कीर ने कहा कि प्रदेश में अनेक धार्मिक स्थल वर्षों से अस्तित्व में हैं, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के कारण भविष्य में भूमि विवाद, अतिक्रमण और कानूनी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य स्तर पर विशेष सर्वे अभियान चलाकर सभी धार्मिक स्थलों का सत्यापन कर उन्हें विधिवत राजस्व अभिलेखों में दर्ज करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों की भूमि का सीमांकन कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की आस्था सुरक्षित रहे और भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि उपखंड एवं तहसील स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान पप्पू लाल कीर , भेरू सिंह , कपिल जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
पप्पू लाल कीर
आम आदमी पार्टी, राजसमंद
मो. 8003695834
error: Content is protected !!