श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय ब्यावर में महिंद्रा ग्रुप और सेंटम फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे 6 दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट ट्रेनिंग काबिल प्रोग्राम का समापन समारोह आयोजित किया गया ।
यह प्रशिक्षण एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य छात्राओं को ऐसे कौशल प्रदान करना है जो उन्हें सार्थक रोजगार खोजने और आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने में मदद करता है साथ ही उनका व्यापक कौशल विकास करते हुए उन्हें इस काबिल बनाता है जिससे उनके लिए रोजगार हासिल करना सहज हो सके ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढ़ा ने बताया कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें और उसे अपनी जिद बना लें। असफल होने पर निराश और हताश ना हों बल्कि दोगुने उत्साह से आगे बढ़ते रहें। जब छात्राएं आगे बढ़ती हैं, तो समुदाय समृद्ध होते हैं। हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्रा को सार्थक रोजगार मिले, जिससे वह अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सके और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके।
समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने बताया कि सफलता के लिए अनुभव बहुत जरूरी है और अनुभव लगातार अभ्यास करने से आता है। हमारा लक्ष्य स्किल ट्रेनिंग के जरिए एजुकेशन और एम्प्लॉयमेंट के बीच के गैप को कम करके छात्राओं को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में अकादमिक प्रभारी डॉ. नीलम लोढ़ा सहित समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं अंतिम वर्ष की छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम में बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा का विशेष योगदान रहा ।