अजमेर।
अजमेरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू, पद्मावती एवं विवेकानंद केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चंडक हॉस्पिटल, मानसरोवर कॉलोनी, अजमेर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल रीजन–3 के उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएँ) अमनदीप जैन एवं उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने बताया कि शिविर में कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएँ प्रदान करेगी। उपस्थित विशेषज्ञों में डॉ. दिगंत त्रिवेदी, डॉ. अंकुर महिंद्रू, डॉ. राज लिम्बानी (जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन), डॉ. कुलदीप वाला (न्यूरो सर्जन – मस्तिष्क एवं रीढ़ विशेषज्ञ) तथा डॉ. मिहिर शाह (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट – कैंसर सर्जन) शामिल रहेंगे।
अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली एवं पद्मावती इकाई की सचिव निकिता पंचोली ने जानकारी दी कि शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु चंडक हॉस्पिटल में समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल के प्रतिनिधि रितेश मित्तल से विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में रीजन–3 के उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएँ) अमनदीप जैन, उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल, अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली, वाइस चेयरमैन विजय जैन पांड्या, देवअर्श गंगवाल तथा पद्मावती इकाई की सचिव निकिता पंचोली उपस्थित रहे।
शिविर में RGHS, CGHS एवं ECHS की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पुराने चिकित्सा रिकॉर्ड एवं जाँच रिपोर्ट साथ लेकर आएँ, जिससे विशेषज्ञों द्वारा सटीक एवं उचित परामर्श प्रदान किया जा सके।
महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने अजमेरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Vir Gajendra Pancholy
Chairman
MI Ajaymeru Center,
Ajmer – Rajasthan
Cell No: 9636720545