दिव्यांगजनों के लिए विशाल रोजगार मेले का आयोजन आज

27 फरवरी 2026 को अद्वैत सेंटर, अजमेर में 400 से अधिक  दिव्यांगों को मिलेगा रोजगार का अवसर
अजमेर 26 फरवरी 2026  राजस्थान महिला कल्याण मंडल (RMKM) द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु 27 फरवरी 2026 को अद्वैत सेंटर, पंचशील नगर, अजमेर में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 400 दिव्यांगजन भाग लेंगे।
75 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर
इस रोजगार मेले में अजमेर और आसपास के 75 से अधिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, स्कूल, रिसॉर्ट, अस्पताल, आईटी कंपनियां, रेस्टोरेंट आदि दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उपस्थित रहेंगे। कंपनियां दिव्यांगजनों की क्षमताओं और कौशल के अनुरूप नौकरियां प्रदान करेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
संस्था का चौथा जॉब फेयर
राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा यह चौथा वार्षिक जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। संस्था पिछले तीन वर्षों से लगातार दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के मेलों का आयोजन कर रही है। पिछले वर्षों में आयोजित रोजगार मेलों में लगभग 250 दिव्यांगजन सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त कर चुके हैं और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।
विशेष प्रशिक्षित काउंसलरों द्वारा करियर काउंसलिंग
इस बार भी जॉब फेयर की विशेषता यह होगी कि इसमें संस्था के विशेष प्रशिक्षित करियर काउंसलर दिव्यांगजनों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह काउंसलिंग उन्हें उनकी योग्यता, क्षमता और रुचि के अनुसार उचित करियर विकल्प चुनने में मदद करेगी।
– दिव्यांगजन को यह परामर्श दिया जाएगा कि उनकी शिक्षा और कौशल के आधार पर वे किन क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं।
– उन्हें उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
– काउंसलर उन्हें यह भी बताएंगे कि किस क्षेत्र में नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं और उनके लिए कौन-सा रोजगार सबसे उपयुक्त रहेगा।
संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट
संस्था की सचिव एवं मुख्य कार्यकारी  क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मंडल दिव्यांगजनों को गार्डेनिंग, हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस, वुडवर्किंग जैसे विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करता है। इसके बाद इन प्रशिक्षित दिव्यांगजनों को उचित रोजगार दिलवाने में सहायता करता है। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस प्रकार के जॉब फैयर से दिव्यांगों के प्रति के समाज में व्याप्त भ्रांतियाँ भी दूर होती है
मेला प्रभारी तरूण शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों को विभिन्न इस दैारान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उनसे जोड़ने में भी सहयोग किया जायेगा।
(राकेश कुमार कौशिक)
                                                      निदेशक
                                                   मो. 9829140992
error: Content is protected !!