नाकोड़ा में 4 व 5 अप्रैल को दो दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल एसोसिएशन, जयपुर के तत्वावधान में नाकोड़ा में दो दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण, जीसी मीटिंग एवं MIF/MIGF/MIDPF सदस्यों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 4 व 5 अप्रैल 2026 (शनिवार एवं रविवार) को राज रिसॉर्ट, नाकोड़ा में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका एवं डिप्टी डायरेक्टर प्रचार-प्रसार कमल गंगवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, पदाधिकारियों के दायित्वों तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि तक अजमेर सहित रीजन-3 के अनेक सदस्यों ने अपना पंजीयन करा लिया है। उन्होंने बताया कि अजमेर के अजयमेरु केंद्र से भी सदस्यों ने पंजीयन कराया है और वे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

महावीर इंटरनेशनल अजमेर ज़ोन के चेयरमैन बाबूलाल जैन के अनुसार, बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए बालोतरा रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

error: Content is protected !!