सराधना स्काउटस ने प्रकृति अध्ययन शिविर में भाग लिया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में सराधना स्काउटस ने जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर पुष्कर घाटी में भाग लिया। शिविर में नाग पहाड़ क्षेत्र में औषधीय पौधों , जंगली वनस्पति , फलदार पौधों, पर्यावरण का गहन निरीक्षण किया।आर एन रावत ने बताया कि प्रिंस, नरेंद्र , युवराज , अजय परोदा, भव्य पुरी, सिद्धार्थ सोनी, अंकुश राव , मनोज कुमार , सिद्धांत चौहान सहित नौ बालचार ने ,आपदा प्रबंधन , पायनियरिंग , पिरामिड, समाज सेवा ,अनुशासन , साहसिक गतिविधियों सहित विभिन्न गतिविधियों अपनी सहभागिता निभाई। संस्था प्रधान रेखा चौहान सहित विद्यालय स्टॉफ ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की।शिविर का आयोजन 28 से 30 मार्च 2026 तक किया गया।
error: Content is protected !!