वर्द्धमान महाविद्यालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप का आयोजन

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि नवकार मंत्र आत्मशुद्धि और आंतरिक शक्ति को जागृत करने का माध्यम है । यह मंत्र समस्त पापों और बाधाओं का नाश करता है तथा व्यक्ति को भौतिक इच्छाओं से दूर आत्मिक विकास की ओर प्रेरित करता है।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने बताया कि यह मंत्र न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है बल्कि समाज को ऊर्जावान बनाने और विश्व शांति में अहम भूमिका निभाता है।

सामूहिक जाप में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!