श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति, ब्यावर की वार्षिक साधारण सभा समिति अध्यक्ष सुनील खेतपालिया की अध्यक्षता में श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय सभागार में सानन्द सम्पन्न हुई।
मंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने पिछली बैठक की कार्यवाही एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा भामाशाहों का सहयोग हेतु आभार प्रदर्शित किया।
कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंकेक्षित लेखे तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया ।
समिति अध्यक्ष सुनील खेतपालिया ने बताया कि समिति निरंतर शिक्षा के उन्नयन एवं समाज सेवा के कार्यो में सदैव समर्पित रहेगी।