परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा हेतु स्वामी प्रखर जी महाराज को आमंत्रण

पुष्कर में प्रतिनिधि मंडल ने किया निवेदन
अजमेर | दिनांक: 17 अप्रैल 2026
राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जिला अजमेर के प्रतिनिधि मंडल ने पुष्कर में आयोजित हो रहे गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के दौरान परम पूजनीय स्वामी प्रखर जी महाराज से भेंट कर आगामी 19 अप्रैल 2026 को श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली के शुभारंभ हेतु सादर आमंत्रण प्रस्तुत किया।
प्रतिनिधि मंडल ने महाराज श्री से निवेदन किया कि वे अपने कर-कमलों से इस भव्य आयोजन का शुभारंभ कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संस्था के महामंत्री एडवोकेट लोकेश भिंडा, कोषाध्यक्ष श्री देवकीनंदन दाधीच, उपाध्यक्ष सुशील पारीक, बृजेश पाण्डे,  मंत्री देवेंद्र त्रिपाठी, सांस्कृतिक सचिव कृष्ण गोपाल पाराशर सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
महासभा द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा एवं वाहन रैली क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य स्तर पर आयोजित की जाएगी।
सुशील पारीक
उपाध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, अजमेर
मो: 9829077444
error: Content is protected !!