अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की और से अध्यात्म एवं सामाजिक एकता के संगम भव्य पगड़ी महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया
अजमेर / पुष्कर 17 अप्रैल / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर जिला शाखा के सानिध्य में महिला शाखा एवं युवा शाखा की और से पवित्र तीर्थराज पुष्कर में पगड़ी महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 1800 मीटर लंबी पगड़ी पुष्कर राज को अर्पित की गयी, साथ ही अभिषेक, महाआरती, भजन अमृत गंगा एवं भगवान का अनुपम श्रृंगार किया गया । यह आयोजन समाज में भक्ति, समर्पण और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश देगा।
महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा फतहपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में अजमेर जिले के साथ ही जयपुर आदि स्थानों से भी भारी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया l तीर्थराज पुष्कर को पगड़ी धारण कराने के पश्चात पं रविकांत जी शर्मा ने वराह घाट पर पुष्कर राज की पूजा अर्चना कराई l इस आयोजन के लिए 52 घाट के हिसाब से 52 यजमान तैयार किये गए थे तथा लगभग 200 महिलाओं व पुरुषों ने पुष्कर राज को पगड़ी धारण कराने में सहयोग प्रदान किया तथा युवा साथियों व अन्य पुरुष वर्ग ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया l इस कार्यक्रम को लेकर वैश्य समाज की महिलाओं व पुरुषों तथा युवाओं में काफी उत्साह था l
वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर में पगड़ी महोत्सव व महाआरती जैसे आयोजन न केवल अध्यात्म की भावना को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज को एकता, सेवा और संस्कारों की डोर में बांधने का कार्य भी करते हैं।
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, महामन्त्री उमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा फतहपुरिया, श्रीमती प्रतिभा चौधरी, पूर्वी अग्रवाल, अरुणा गर्ग, आशा रावत, अनुपमा, पूनम, मीनाक्षी गोयल, अनिता बाल्दी, युवा शाखा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया, महामन्त्री मनीष खंडेलवाल, शिव शंकर फतहपुरिया, दिनेश गोयल, आशीष गुप्ता, श्रीराम फतहपुरिया, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, शैलेंद्र अग्रवाल, हरीश गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल, गोविंद गोयल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, सुरेश गोयल, मुकेश करनावट, अशोक गोयल, अशोक जैन, दिनेश लाहोटी, आलोक माहेश्वरी, हिमांशु खंडेलवाल, नितिन जैन, कमल खंडेलवाल व हिमांशु गर्गआदि पदाधिकारी व वैश्य समाज के महिला, पुरुष व युवा उपस्थित थे l
उमेश गर्ग
महामंत्री
9829793705