*अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया*

अजमेर 19 अप्रैल (     ) अग्रवाल समाज अजमेर के तत्वाधान में मोबाइल हेल्थ यूनिट (एन जी ओ) के सौजन्य से बाबा रामदेव मन्दिर, फ्लोरेंस के सामने कोटड़ा में रविवार को प्रातः आमजन के लिए नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का 120 महिला व पुरुषों ने लाभ उठाया l
   अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर के संयोजक डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ अजय महावर, डॉ नयना, डॉ लोकेश कश्यप, डॉ लक्ष्मी रायपुरिया तथा डॉ कुलदीप शर्मा की टीम ने यहाँ जाँच कराने आये लोगों की डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, मूत्र रोग सहित अन्य बीमारियों की जाँच की तथा उन्हें चिकित्सा संबधी परामर्श भी दिया l
   अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, शिविर संयोजक डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ अजय महावर, डॉ नयना आदि ने श्री अग्रसेन भगवान और श्री धन्वंतरि जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया, इसके पश्चात शिविर में सेवा देने वाले सभी डॉक्टर, उनके सहयोगियों का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया l शिविर में सेवा प्रदान करने वाले अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों में प्रवीण अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विनय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद डीडवानिया तथा सुनील मित्तल शामिल थे l
    प्रवीण अग्रवाल व डॉ एम डी रायपुरिया ने बताया कि समाज की और से यह तीसरा चिकित्सा शिविर था तथा समय समय पर ऐसे निशुल्क जाँच, चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाए जाते रहेंगे l
प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
9530254798
error: Content is protected !!