*श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक संपन्न*

*भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया*
अजमेर 19 अप्रैल (     ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की अप्रैल माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l
    संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें          का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l
   संस्था के नये सदस्यों     का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनका परिचय भी कराया गया l
   संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, अंबेडकर जयंती व ज्योतिबा फुले जयंती आदि पर्वों की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी l
   संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रारंभ हुए नये सत्र में अभी तक 75 सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है तथा 5 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में और सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
   इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में जगदीश भंसाली ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात
डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश चंद गुप्ता, राम प्रकाश शर्मा, घनश्याम वर्मा, प्रमोद कुमार बंसल, नंद किशोर गर्ग, बालकिशन खंडेलवाल, प्रमोद मेहता व शैलेंद्र अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
   मीटिंग में संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार गुप्ता, शिव शंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप व अरुण गुप्ता, गिरधर गोपाल गोयल, अनिल कुमार गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, द्वारका प्रसाद माथुर, सुबोध कुमार गर्ग, अनिल कुमार गर्ग, अरविंद कुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, घनश्याम वर्मा, बालकिशन खंडेलवाल, एस के अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, जगदीश भंसाली, नंद किशोर अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रमोद बंसल, रमेशचंद गोयल, रमेशचंद अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण बंसल, सुधीर कुमार शर्मा, शैलेंद्र कश्यप, विष्णु अवतार गोयल, दीपक कुमार शर्मा, रमेशचंद अग्रवाल, आर पी शर्मा, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, मोहनलाल कुमावत व प्रमोद कुमार मेहता आदि सदस्य उपस्थित रहे l
शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488
error: Content is protected !!