अजमेर, 2 मई 2026
अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी ने इस बार अपने सत्र की शुरुआत एक ऐसे प्रोजेक्ट से की जिसमें उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाथी खेड़ा, फाई सागर रोड, अजमेर में जरूरतमन्द छात्रों जानकारी ली कि उन्हें पढ़ाई से संबंधित किस वस्तु की आवश्यकता है। कुछ जरूरतमंद छात्रों नें कॉपियां, कुछ ने स्टेशनरी कुछ ने ड्रेस व बैग की डिमाण्ड की।
स्कूल के बच्चों से जानकारी मिली कि स्कूल में सब्जेक्ट केवल एक है सिर्फ आर्ट्स, उन्हें वही लेना पड़ता है। जो कि बच्चों के मन कि बात से रियल्टी पता चलती है, उनके मन की बात जानी, उनके साथ माइंड गेम्स खेले, बच्चों के साथ हमारे उपस्थित सदस्यों को भी बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा ही नहीं और ना ही ऐसा महसूस हुआ, न ही महसूस कराया कि हम बच्चों को कुछ देने आए है। हमने बच्चों के साथ बहुत अच्छा टाइम बिताया। मोनिका चैनानी ने उनको बॉडी बिल्डिंग के बारे में समझाया। बच्चों को गेम्स खिलाए और विनर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। हमारी सोसायटी के सदस्यों में आज भी पूरा जोश और उत्साह देखने को मिला।
सदस्याएं पूरे टाइम पर और सेवा कार्य में व्यस्त रही। बच्चों को रजिस्टर, पेंस, चॉकलेट्स और गिफ्ट बांटी, प्रिंसिपल श्रीमान नरेंद्र सिंह राठौर और स्कूल स्टाफ श्वेता जी, निशा जी, निर्मला जी ने सहयोग किया। एएलएस अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि महिमा, विभा, मोनिका, मानसी, एवं बिंदी सोसाइटी की सदस्यायें उपस्थित थी।
इस पुनित कार्य के लिए जो राशि खर्च की जा रही है वो भी क्लब के सदस्यों द्वारा ही डोनेट की गई दानदाताओं में पायल दरयानी, महिमा जैन, हेमा भूरानी, मानसी थारवानी, सतनाम कौर एवं नीरू जैन ने सहयोग दिया जिससे यह पुनित कार्य सम्पन्न हुआ।
दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष,
अजयमेरू लेडीज़ सोशल सोसाइटी
अजमेर