अजमेर. भारतीय जैन मिलन की अजमेर शाखा ने आज संस्था के 60वें स्थापना दिवस पर महावीर सर्किल स्थित कबूतरशाला में कबूतरों को दान अन्न खिलाकर सेवा कार्य किया।जैन मिलन के अध्यक्ष विनय पाटनी ने बताया की मई माह को संस्था के स्थापना माह के रूप में मनाया जाएगा , जिसमें रविवार को लोहागल रोड स्थित गौशाला में गायों को चारा ,सब्जी आदि खिलाकर सेवा कार्य किया जाएगा।
आज सेवा कार्य में वीर विनय पाटनी, सी पी कटारिया, नाथूलाल जैन, प्रेम कुमारजैन ,पदमचंद खटोड, , सत्येंद्रकुमार जैन ,ज्ञानचंद, रविंद्र जैन, अभयमल सखलेचा, वीरा कुसुम लता व रेखा जैन की भूमिका सराहनीय रही ।