ग्राम रथ अभियान : चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में जायेंगे प्रचार रथ

अजमेर, 3 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि रविवार 3 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बान्दरसिन्दरी, पाटन, चुन्दडी, बडगांव, केकड़ी विधानसभा के कुशायता, बिसुन्दनी, गोरधा, पीपलाज, आमली, नसीराबाद विधानसभा के सनोद, बेवंजा, दिलवाडा, दिलवाडी तथा पुष्कर विधानसभा के रसूलपुरा, नारेली, बडल्या, पालरा, सेदरिया में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

सोमवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि सोमवार 4 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डींडवाडा, सरगांव, बरना, काढ़ा, केकड़ी विधानसभा के भाण्डावास, राजपुरा, टांकावास, देवखेडी, बाजटा, कालेड़ा कंवर जी, नसीराबाद विधानसभा नसीराबाद के देराठू, भटियानी, धोलादांता, जसवंतपुरा, लोहरवाड़ा तथा पुष्कर विधानसभा के गुदली, बीर, दांता, जाटिया, बलवंता में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 

सफलता की कहानी 1

ग्राम रथ अभियान से मिली जानकारीलाडो योजना का मिला लाभ

     ग्राम रथ अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। जागरूकता के अभाव में जो लोग योजनाओं से वंचित थे, अब वे भी लाभान्वित हो रहे हैं।

     इसी क्रम में अजमेर जिले के ग्राम श्रीनगर निवासी श्री राहुल नायक को लाडो योजना के तहत अपनी पुत्री गुड़िया के लिए मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी नहीं थी। ग्राम रथ अभियान के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कलाजत्था द्वारा योजना की जानकारी दी गई । इससे वे इस योजना के प्रति जागरूक हुए।

     इसके बाद श्री राहुल नायक ने सीएचसी श्रीनगर में आवेदन किया। इसे ऑनलाइन दर्ज कर लिया गया है। अब उन्हें योजना का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी 2

ग्राम रथ अभियान में मिली राहतखराब हैंडपम्प हुआ दुरुस्त

     ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में केवल योजनाओं की जानकारी ही नहीं, बल्कि समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है।

     अजमेर जिले की पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत तिलाना में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान ग्राम तिलाना निवासी श्री कानाराम गुर्जर ने खराब हैंडपम्प की समस्या बताई। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट के बीच यह समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थी।

     शिकायत प्राप्त होते ही सहायक अभियंता श्री बजरंग लाल जाट द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए हैंडपम्प टीम को मौके पर भेजा गया। त्वरित मरम्मत से हैंडपम्प चालू हो गया और ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली। इस पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया।

सफलता की कहानी 3

ग्राम रथ बना ज्ञान का माध्यमसीता देवी की खेती में आया बदलाव

     ग्राम रथ अभियान किसानों के लिए ज्ञान और जानकारी का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इससे किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

     ग्राम त्योद की कृषक श्रीमती सीता देवी लंबे समय से पारंपरिक खेती कर रही थीं, जिससे लागत अधिक और उत्पादन कम हो रहा था। ग्राम रथ के माध्यम से उन्हें मृदा परीक्षण, उन्नत बीज एवं फार्म पॉण्ड योजना की जानकारी प्राप्त हुई।

     प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने मृदा परीक्षण करवाया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती शुरू की। इसके परिणामस्वरूप उनकी लागत में कमी आएगी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी 4

ग्राम रथ से मिली जानकारीबिरमचंद ने अपनाई उन्नत खेती

     ग्राम रथ अभियान के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इससे किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

     ग्राम बुहारू निवासी कृषक श्री बिरमचंद पारंपरिक खेती के कारण बढ़ती लागत और घटती पैदावार से परेशान थे। ग्राम रथ के माध्यम से उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत बीज एवं ड्रिप इरिगेशन योजना की जानकारी प्राप्त हुई।

     उन्होंने इन जानकारियों को अपनाने का निर्णय लिया, जिससे उनकी खेती में सुधार की दिशा बनी। कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेकर उन्होंने आधुनिक उपकरण भी अपनाए। अब वे अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

error: Content is protected !!