गहलोत के 75वे जन्म दिवस के अवसर पर किए सेवा कार्य – शैलेंद्र अग्रवाल

अजमेर 3 मई (   ) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत के 75वे जन्म दिवस के अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मंडल व वार्ड इकाइयों की तरफ से 3 मई रविवार को दोपहर 3:00 बजे पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती व अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रही डॉ द्रोपदी कोली के नैतृत्व में अपना घर मूक, बधिर एवं दृष्टि बाधित संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय, कोटड़ा अजमेर में बच्चों को अपने हाथों से अल्पाहार (पेस्ट्री एवं पेटीज) वितरित कर सेवा कार्य किया तथा हर्षोल्लास के साथ श्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस मनाया गया l
    कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, डॉ द्रोपदी कोली, नौरत गुजर आदि कांग्रेसजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l इस अवसर पर डॉ बाहेती ने श्री अशोक गहलोत की गाँधीवादी नितियों, सिद्धान्तों व उनके कार्यकाल में लागू की गयी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला l
    कार्यक्रम में डॉ श्रीगोपाल बाहेती, डॉ द्रोपदी कोली, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, अजमेर दक्षिण की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखेडिया, कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद नौरत गुजर व सर्वेश पारीक, महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया, सुरजीत कपूर, महेंद्र जोधा, हेमराज खारोलिया, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पंकज छौटवानी, राजेश गोडीवाल, विकास चौहान, वार्ड अध्यक्ष निर्मल पारीक, कुलदीप प्रजापति, रुस्तम अली घोसी, मेहराज खान, ओमप्रकाश मंडावरा, अनीस सुलेमानी, शमशुद्दीन, मोक्ष नोनिया, सुरेश गुजर, चुन्नीलाल लेखरा, मदनलाल शर्मा, रणजीत सिंह रावत, प्रेमसिंह रावत व रामसिंह रावत सहित अनेक कांग्रेस जनों ने सेवा कार्य किया l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अजमेर उत्तर
9414280962,7891884488
error: Content is protected !!