अजमेर, 7 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भोगादीत, गागुन्दा, सिरोंज, भामोलाव, केकड़ी विधानसभा के हरपुरा, सुनारिया, स्यार, बिड़ला, सदापुर, फतेहगढ़, पुष्कर विधानसभा के कडैल, खोरी, देवनगर, कानस, बांसेली, नसीराबाद, विधानसभा के पिचौलिया, भगवानपुरा, बुधवाड़ा गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
शुक्रवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार 8 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अरांई, सान्दोलिया, सील, काकलवाडा, ढ़सूक, केकड़ी विधानसभा के शेरगढ़, अरवड़, गोयला, खीरियां, दौलतपुरा, भाटोलाव, पुष्कर विधानसभा के नान्द, गनाहेड़ा, तिलोरा, नसीराबाद विधानसभा के गोविन्दगढ़, जसवन्तपुरा, रामपुरा-डाबला गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सफलता की कहानी-1
प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला अनुदान
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम पंचायत मायापुर में आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं कि जानकारी दी गई। इनमें से एक योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत लाभार्थी नुरता पत्नी शंकर निवासी नाहरपुरा को प्रधानमंत्री योजना शहरी का लाभ दिया गया। इसमें प्रार्थी को एक लाख पचास हजार का अनुदान दिया गया। प्रार्थी द्वारा उक्त राज्य एवं केन्द्र द्वारा संंचालित योजना का लाभ उठाया एवं इसके लाभ के बारे में अन्य ग्रामीणों को जागृत किया गया। सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी एवं जागरूकता के लिए चलाए गए ग्राम रथ अभियान कि सराहना कि गई। ग्रामवासियों द्वारा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सफलता की कहानी-2
उन्नत कृषि यंत्र पर अनुदान
कृषि विभाग द्वारा किसान सेवा केन्द्र व कृषक प्रशिक्षणों में कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए उन्नत कृषि यंत्रों के प्रयोग की जानकारी खेत की तैयारी से उपज भण्डारण तक उपयोगी है। इस जानकारी से प्रेरणा मिली कि राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याणकारी योजनाओं के तहत अनुदान देय है। प्रार्थी श्री मुकेश पुत्र रतना प्रजापत द्वारा राज किसान पर आवेदन किया गया। इस पर विभाग द्वारा स्वीकृति जारी उपरान्त कृषि यंत्र क्रय किया गया। इसकी विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी कर अनुदान दिया गया। राज्य सरकार से योगदान व कृषि विभाग की प्रेरणा से अवश्य ही कृषक आय में वृद्धि व राज्य की समृद्धि में सहायक सिद्ध हुई है। यह योजना अन्य कृषकों के लिये भी वरदान साबित होगी।
सफलता की कहानी-3
विधवा पेंशन हुआ स्वीकृत
ग्राम पंचायत झडवासा पंचायत समिति श्रीनगर अजमेर में आयोजित ग्राम रथ अभियान 2026 में परिवादी के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन (विधवा) जारी का निस्तारण करके परिवादी श्रीमती चंता देवी पत्नी घीसा भील को मौके पर राहत प्रदान किया गया। इससे लाभान्वित परिवार बहुत खुश हुआ एवं लाभार्थी ने उपस्थित समस्त कार्मिकों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
सफलता की कहानी-4
शिव सिंह को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुदान
ग्रामीण विकास रथ के ग्राम पंचायत सदारा में आगमन के दौरान प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी श्री शिव सिंह / भवानी सिंह निवासी ग्राम सदारा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवास के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने आवास निर्माण से पूर्व की समस्याओं एवं आवास निर्माण के पश्चात लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण से पूर्व मुझे कच्चे आवास (झोंपड़ी) में रहना पड़ता था। इससे बरसात के मौसम में पानी टपकता था। इससे मिट्टी की दीवारों में से मिट्टी गिर जाती थी व घर में रखे खाने-पीने के सामान व बिस्तर खराब हो जाते थे व हमारे बच्चे तथा हम पति-पत्नी बहुत परेशान हो जाते थे।
अब प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरे आवास का निर्माण होने के बाद अब मैं व मेरे बच्चे आराम में हैं तथा मैं खुश हूँ तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।
सफलता की कहानी-5
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से किया लाभान्वित
कृषक श्री प्रभु सिंह पुत्र श्री भिया सिंह ने जैविक खेती अपनाने के लिए गोवर्धन जैविक उर्वरक निर्माण ईकाई बनाकर कृषि विभाग से दस हजार रूपयें का अनुदान प्राप्त किया। कृषक पहले रासायनिक उर्वरको का प्रयोग करता था। इससे फसल उत्पाद की गुणवत्ता अच्छी नही होती थी और मृदा स्वास्थ्य पर भी दुस्प्रभाव पड़ता था।
कृषि विभाग के कार्मिक द्वारा कृषक को विभागीय योजना की जानकारी दी गई और कृषक ने जैविक खेती करने हेतू गोवर्धन जेविक उर्वरक निर्माण ईकाई की स्थापना की। जैविक खाद बनाकर खेती का कार्य करने लगा, जिससे खेत फसल की गुणवत्ता मे सुधार हुआ तथा रासायनिक उर्वरको के प्रयोग पर नियंत्रण भी हुआ। कृषक ने विभाग की इस योजना के लिए कृषि विभाग और राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सफलता की कहानी-6
मौके पर मिला जन्म प्रमाण पत्र
ग्राम पंचायत भीमपुरा पंचायत समिति श्रीनगर पर आयोजित ग्राम रथ अभियान में परिवादी श्री बन्ना सिंह पुत्र श्री छोटू सिंह ग्राम अंसारी की प्रार्थना पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मौके पर परिवादी को अपने पुत्री प्रतिज्ञा रावत का जन्म प्रमाण पत्र शिविर में प्रदान किया गया। जिससे लाभान्वित परिवार बहुत खुश हुआ एवं लाभार्थी ने उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।