मॉडल स्कूल को मिलेगी नई पहचान

विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से बालिका शिक्षा संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम,

मॉडल स्कूल विकास के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्धशिक्षित बालिका ही विकसित समाज का आधार- विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी

     अजमेर, 8 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी सभ्य एवं संस्कारित समाज की सबसे मजबूत नींव बालिका शिक्षा होती है। जब एक बालिका शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार और समाज को संस्कार, जागरूकता एवं प्रगति की दिशा प्रदान करती है। राज्य सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, उन्हें सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने तथा महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

     उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल बालिका विद्यालय को सावित्री बालिका विद्यालय के प्राइमरी विभाग के भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे बालिका शिक्षा अनवरत जारी रहे।

     उन्होंने बताया कि इसके लिए सर्वप्रथम सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भवन का सेफ्टी ऑडिट करवाया गया। सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में यह सामने आया कि छात्राओं को स्थानांतरित करने से पूर्व भवन में व्यापक मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराए जाना अत्यंत आवश्यक है। बालिकाओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

     राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा के महत्व को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य के लिए शीघ्र 60 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाने में सहयोग प्रदान किया। जो बालिका शिक्षा के संरक्षण, संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

     उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल जैसी संस्थाएं शिक्षण केंद्र होने के साथ बालिकाओं के सपनों, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बेटियां आधुनिक शिक्षा, संस्कार एवं सुरक्षित वातावरण के साथ आगे बढ़ें और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं।

     उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर ऎसे प्रयास कर रही है जिससे प्रत्येक बालिका आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!