श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट की छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर में इलस्ट्रेशन एवं मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल प्रभारी छवि गरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, हरियाली, जल संरक्षण, स्वच्छता, वन्यजीव संरक्षण तथा सतत विकास जैसे विषयों पर आकर्षक इलस्ट्रेशन एवं मेकअप के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी कला और सृजनात्मकता के माध्यम से प्रकृति के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर विशिष्ट प्रतिभा छिपी होती है जरूरत
है उसे एक्सपोज करने की। अपने हुनर के माध्यम से पर्यावरण की जो प्रस्तुति दी गई वो सराहनीय है। कॉलेज प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा ने पर्यावरण की सुरक्षा, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रही।