*खनन माफिया पर अंकुश लगाए*

*सरकार रेंजर की हत्या शर्मनाक घटना*
23 सितंबर /  पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, राजस्थान प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र में मिट्टी (soil) खनन माफिया द्वारा वन विभाग के रेंजर प्रतापसिंह चूड़ावत की हत्या की कड़ी निंदा करता है। अपनी ड्यूटी में संलग्न प्रताप सिंह चूड़ावत कोडंपर से जान बूझकर कुचला जाना सिद्ध करता है कि खनन माफिया के राज्य में हौसले कितने बुलंद हैं और उनमें कानून का कोई डर नहीं है।
पी यू सी एल का मानना है कि समूचे राज्य में ही अवैध खनन की घटनाएं निर्बाध गति से चल रही हैं। खनन करने वालों को राज्य प्रशासन, वन विभाग और खनन विभाग का कोई भय नहीं है। यह सब बिना जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत के संभव नहीं है।प्रतापगढ़ में लंबे समय से मिट्टी का खनन चल रहा था । बड़े माफिया गांव वालों को आगे रख कर यह काम धड़ले से करवाते हैं । खनन से जुड़े लोग नेताओं व अधिकारियों से मिले हुए हैं और इस कारण वे निचले स्तर के कर्मचारियों की परवाह नहीं करते हैं।
चूड़ावत की छवि एक ईमानदार अधिकारी के रूप में थी तथा उन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर पहले भी ऐसी घटनाओं को रोका था। दुर्लभ वन्य जीवों की रक्षा के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।
पी यू सी एल का मानना है कि एक कर्त्तव्य निष्ठ अधिकारी की हत्या से वन रक्षकों का आत्म विश्वास कमजोर होगा।
सरकार को चाहिए के वे दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए।
पी यू सी एल इस हत्या को शर्मनाक मानती है तथा सरकार से मांग करती है कि वे प्रताप सिंह चूड़ावत को शीघ्र मुआवजा देतथा परिजनों के भविष्य की रक्षा करे।
यह खुशी की बात है कि सर्वोच्च न्यायालय की तीन जज पीठ ने आज राजस्थान में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का प्रसंज्ञान लेते हुए सरकार के विरुद्ध कड़ी टिप्पणी करते हुए सरकार से जवाब मांगा है व 6 अक्टूबर को अगली सुनवाई रखी है।
पी यू सी एल सरकार से यह भी मांग करता है कि वह इस घटना से सबक ले और राज्य भर में खनन के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाए । साथ ही उच्च स्तरीय समिति बनाकर, जिसमें वन विभाग, पुलिस विभाग, प्रशासनिक आधिकारियों व जन प्रतिनिधि व आम जनता के प्रतिनिधि हों और कैसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए व प्रशासनिक जिम्मेदारों को जवाबदेह बनाए जाने कि व्यापक योजना बनाए।
अनंत भटनागर,राज्य अध्यक्ष 9828052917
राजेश चौधरी एवंप्रज्ञा जोशी, सह राज्य महासचिव
9461068958
अजय सक्सेना, पी यू सी एल, प्रतापगढ़
जवाहर सिंह डागर, पी यू सी एल, प्रतापगढ़

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!