मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सीनियर डीसीएम कैप्टन मिहिर देव के साथ संवाद बैठक

मंगलवार, 3 जून 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कैप्टन मिहिर देव तथा मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ एक विशेष संवाद और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के व्यापार, उद्योग जगत और रेलवे के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा माल परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं और माल ढुलाई में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया।
सीनियर डीसीएम कैप्टन मिहिर देव ने व्यापारियों के सुझावों/ समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और रेलवे की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने डिजिटल सेवाओं और पार्सल परिवहन में किए जा रहे नए सुधारों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बैठक में बताया कि रेलवे द्वारा मालपरिवहन में विशेष योजनाएं चलाई जा रही है जिनमें विभिन्न प्रकार के इंसेंटिव और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को माल के अनुसार 23 टन वीपीयू/ कंटेनर या पार्सल ट्रेन से माल भेजने के विकल्प दिए।

बैठक में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजकुमार स्वर्णकार तथा मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव तथा डीआरयूसीसी मेंबर श्री आरके जैन, जेडआरयूसीसी सदस्य श्री प्रेम स्वरूप गर्ग, डीआरयूसीसी सदस्य श्री राकेश कसेरा, स्टेशन अधीक्षक भीलवाड़ा, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री अखिल तनेजा व श्री गोवर्धनराम सहित , प्रमुख उद्यमी और रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!