आम आदमी पार्टी की नाथद्वारा विधानसभा कार्यकारिणी घोषित

राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकेस , सह-प्रभारी सतपाल केम , प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक , जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत एवं जिला महासचिव पप्पू लाल कीर के निर्देशन में संगठन विस्तार अभियान के तहत नाथद्वारा विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है।
घोषित कार्यकारिणी में धर्मेश चंदेल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सूर्य प्रकाश सनाड्या, दिनेश सालवी, मंजू देवी कीर एवं गिरधारी लाल चंदेल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। डाली देवी कीर, नारू देवी गायरी एवं हनुमान वैष्णव को विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
इसके अतिरिक्त रामलाल सुथार को संगठन महासचिव , लीला बाई चंदेल को कार्यालय मंत्री, मुकेश सिंह को कोषाध्यक्ष तथा नाहर सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
घोषित नाथद्वारा विधानसभा कार्यकारिणी
विधानसभा अध्यक्ष – धर्मेश चंदेल
विधानसभा उपाध्यक्ष – सूर्य प्रकाश सनाड्या
विधानसभा उपाध्यक्ष – दिनेश सालवी
विधानसभा उपाध्यक्ष – मंजू देवी कीर
विधानसभा उपाध्यक्ष – गिरधारी लाल चंदेल
विधानसभा सचिव – डाली देवी कीर
विधानसभा सचिव – नारू देवी गायरी
विधानसभा सचिव – हनुमान वैष्णव
संगठन महासचिव – रामलाल सुथार
कार्यालय मंत्री – लीला बाई चंदेल
कोषाध्यक्ष – मुकेश सिंह
मीडिया प्रभारी – नाहर सिंह
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नाथद्वारा विधानसभा की नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, जनहित के मुद्दों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जिससे क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।
प्रेषक – 
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
मो. 8003695834

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!