नई दिल्ली। राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय कोली समाज के 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी एवं विशेष अतिथि के तौर पर दिल्ली प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीया रेखा गुप्ता सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधुओं की सहभागिता ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया।
आज के इस कार्यक्रम में समाज के देशभर से विभिन्न दलों के वर्तमान और भूतपूर्व सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत नगर निगम पार्षद, पंचायत प्रधान तथा अनेको समाजसेवीगण उपस्थित थे। खचाखच भरे ताल कटोरा स्टेडियम में समाज के लोगों के बीच विभिन्न प्रस्तावों को पास किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय कोली समाज को पान एसोसिएशन (पंजी. नई दिल्ली) का भी पूर्ण सहयोग एवं समर्थन रहा। जिसमें एसोसिएशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास के साथ अजय गुप्ता भी मुंबई से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि पान एसोसिएशन पान/ तांती समाज के लोगों का एक सर्वभारतीय संस्था है और बिहार के अलावे दिल्ली में इसकी स्वजातीय लोगों के बीच अच्छी खासी पकड़ है। इसके लिए संस्था के दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय दास एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा का सर्वदा सराहनीय योगदान रहता है।
सभा में उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि कोली, पान, तांती, तांतवा समाज का इतिहास सदा से अत्यंत गौरवशाली रहा है तथा राष्ट्र निर्माण में उसका योगदान सराहनीय है।
हमें विश्वास है कि शिक्षा, संगठन, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों के साथ अखिल भारतीय कोली समाज और पान एसोसिएशन (पंजी. न्यू दिल्ली) आने वाले वर्षों में और अधिक संगठित, सशक्त एवं प्रभावशाली बनकर देश की प्रगति में अपनी और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी भी इसी समाज से आते हैं।
पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष; शंकर कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; शिवजी तांतवा, राष्ट्रीय महासचिव हरि शंकर दास, दिल्ली प्रदेश इकाई अध्यक्ष; संजय दास, उपाध्यक्ष; मिथलेश कुमार कश्यप, सचिव; नन्द किशोर प्रसाद, संगठन मंत्री; राज कुमार प्रसाद, मीडिया प्रभारी; राजेश राजन, महिला अध्यक्ष; रिंकी तांती, किरारी विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष; नरेश दास, बेगमपुर क्षेत्र के अध्यक्ष; राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पान/ तांती समाज के लोग नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से उपस्थित थे।
पान एसोसिएशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार ने आज के इस अधिवेशन की सफलता हेतु एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया और सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।