फ्रेंडशिप लॉज 47 द्वारा आज रविवार को निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

अजमेर।यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत लॉज फ्रेंडशिप नं. 47, अजमेर द्वारा रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक डॉ. विक्रम डेंटल केयर, ए-1, मानसरोवर कॉलोनी, वैशाली नगर अजमेर में निःशुल्क दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
आयोजित किया जाएगा।
वर्शिपफुल मास्टर गजेन्द्र पंचोली एवं सचिव जय के. करणा ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम डाबी, डॉ. आशीष, डॉ. श्रुति तथा जनरल फिजिशियन डॉ. सुधोष अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में दांतों की जांच, डिजिटल आर.वी.जी., स्केलिंग, कैविटी, पायरिया, रूट कैनाल, डेंचर, इम्प्लांट एवं अन्य दंत रोगों संबंधी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। साथ ही रक्तचाप एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!