पहाड़ी क्षेत्र पर ब्लास्ट से मकानो में दरारे व नुकसान होने पर लोगो में रोष व्याप्त

आज दिनांक 26 जून वार्ड 76 पंचशील अजयमेरू पहाड़ी पर अवैध ब्लास्ट से क्षेत्र में दहशत, दीवारें हिलने व नुकसान होने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है व उनके मकानो में हो रहे नुकसान से क्षेत्रवासी काफी हैरान व परेशान है।
यह जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद प्रत्याक्षी वार्ड 76 व राजीव गांधी पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि अजमेर के पंचशील सेक्टर-सी स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर के लिए पहाड़ी तोड़ने के दौरान शुक्रवार रात 15 से अधिक बारूद के टोटों से ब्लास्ट किए गए। धमाकों की आवाज करीब 700 मीटर दूर तक सुनाई दी और चट्टानों के पत्थर दूर-दूर तक जा गिरे। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाकों से आसपास के मकानों की दीवारें हिल गई और घरों में रखे बर्तन तक गिर गए व कई लोगो को भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ा है। क्षेत्रवासियों को पहले भूकंप का भ्रम हुआ और वह घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद क्षेत्रवासी ब्लास्ट वाले इलाके में पहुंचे। यहां जगह-जगह बारूद से ब्लास्ट के लिए तार बिखरे मिले। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से रात में विस्फोट किए जा रहे हैं तथा कुछ मकानों में दरारें भी आई हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों ने कहा है कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्यवाही नहीं करता है तो आन्दोलन किया जायेगा व माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौप कर प्रशासन का घेराव किया जायेगा।
समीर भटनागर
पूर्व पार्षद प्रत्याक्षी वार्ड 76 नगर निगम, अजमेर
ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!