अजमेर से पहुंचेंगे कई मंहत, शिष्य व जनप्रतिनिधि
आज दिनांक 28 जून – कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर के मंडल महंत शशि गिरी महाराज के सानिध्य में ग्राम तलुन जिला बड़वानी में नर्मदा के पवित्र प्रवाह सतपुड़ा पर्व मालाओं के मध्य नर्मदा खंड की पावन धरा पर हमारे आराध्य शीश के दानी श्री श्याम जी देवाधि देव श्री महादेव परिवार सहित एवं प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त श्री कार्यसिद्ध बालाजी भगवान कृपा बरसाने के लिए हमारे बीच श्री श्याम नर्मदा अन्न क्षेत्र ग्राह तलून में विराजित होने जा रहे है जिनके विग्रहों का 21 कुण्डिय महायज्ञ एवं भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोतसव दिनांक 26 जून से 01 जुलाई तक होने जा रहा है।यह जानकारी देते हुए महंत सचिव सागर मीणा ने बताया कि महायज्ञ के अन्तर्गत दिनांक 28 जून 2026 शुक्रवार को प्रायश्चित कर्म, दशविधि स्नान, पंचाग कर्म एवं श्री श्याम जी, श्री शिवजी परिवार सहित एवं श्री कार्यसिद्ध बालाजी की भव्य शोभायात्रा प्रातः 800 बजे, दिनांक 27 जून शनिवार मण्डप प्रवेश, प्रतिस्थापना एवं मूर्तियों का जलाधिवास, सवा लाख गायत्री मंत्र जाप प्रारम्भ प्रातः 8 बजे, दिनांक 28 जून रविवार को मण्डल अर्चन एवं पूजन, आरणी मंथन, गृह मख हवन प्रारम्भ, मूर्तियों का अन्नाधिवास प्रातः 8ः00 बजे, दिनांक 29 जून सोमवार को मण्डल पूजन, मूर्तियों का फल, पुष्प, मिष्ठान ध्रताधिवास एवं जाप प्रातः 8ः00 बजे, दिनांक 30 जून मंगलवार मूर्तियों का महास्नान न्यास, सध्याधिवास एवं दशांक हवन प्रातः 8ः00 बजे व दिनांक 01 जुलाई बुधवार को पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, मूर्ति, शिखर कलश एवं ध्वज स्थापना प्रातः 07ः00 बजे से कन्या पूजन, संत पूजन, ब्राहा्रण पूजन प्रातः 11ः00 बजे आयोजित किया जायेगा साथ ही 01 जुलाई बुधवार को यज्ञ पूर्णाहुति महाआरती व विशाल भण्डारा व प्रसादी दोपहर 12ः30 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर ग्राम तलून में आयोजित किया जायेगा।
उक्त आयोजन में विशेष रूप से मंहत श्री शशिगिरीजी महाराज अजमेर द्वारा केंसर, सुगन, गठान, बवासीर आदि रोगो के उपचार हेतु आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों की दवाईयॉं श्री खाटू श्याम मंदिर तूलन में निःशुल्क प्रदान की जायेगी।
उक्त कार्यक्रम में अजमेर से भी कई मंहत, गुरू, शिष्य व जनप्रतिनिधि पहंुचेगे व कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री श्याम बाबा का आर्शीवाद प्रदान करेगे व अपनी सेवाऐं देगें। श्री श्याम बाबा की प्राण-प्रतिष्ठा से सभी भक्तों में खुशी की लहर व्याप्त है।
मंहत श्री शशिगिरीमहाराज व सागर मीणा ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।
सागर मीणा
मो. 9602935113