सम्भागीय आयुक्त की पहल से विश्वविद्यालय को मिली दो बड़ी सौगातें

विद्यार्थियों की सुविधा हेतु सिटी बस सेवा का विस्तारप्रशासनिक निरंतरता के लिए कुलसचिव पद पर अतिरिक्त प्रभार व्यवस्था

अजमेर, 30 जून।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालयअजमेर के विद्यार्थी हितैषी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय को एक साथ दो महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। एक ओर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए सिटी बस सेवा का विस्तार विश्वविद्यालय परिसर तक किया गया हैवहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कुलसचिव पद पर अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था भी की गई है।

विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियोंशोधार्थियों एवं कर्मचारियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने स्वयं व्यक्तिगत रुचि लेकर इस विषय को संभागीय आयुक्त के समक्ष उठाया तथा विश्वविद्यालय तक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उनके सतत प्रयासों एवं विद्यार्थी-केंद्रित सोच के परिणामस्वरूप नगर निगम अजमेर द्वारा वरुणसागर दौराई मार्ग पर संचालित सिटी बस सेवा का मार्ग परिवर्तित कर उसे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय तक विस्तारित किया गया है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसी प्रकार विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद रिक्त होने की स्थिति को देखते हुए कुलगुरु प्रो. अग्रवाल के प्रयासों एवं संभागीय आयुक्त के सकारात्मक सहयोग से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने हेतु श्री कैलाश चन्द्र शर्माअतिरिक्त निबंधकराजस्व मण्डलराजस्थानअजमेर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में कुलसचिव पद का कार्य संपादित करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के प्रशासनिकशैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित संस्था नहीं हैबल्कि विद्यार्थियों की सुविधासुरक्षा एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध एक उत्तरदायी एवं संवेदनशील संस्थान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर इसी प्रकार सक्रिय एवं सकारात्मक पहल करता रहेगा।

error: Content is protected !!