ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

बुधवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 30 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए बुधवार एक जुलाई को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार एक जुलाई को उपखण्ड क्षेतर्् अजमेर की माकडवाली एवं सोमलपुरअरांई की कटसूराभिनाय की चांपानेरीकिशनगढ़ की कुचीलकेकड़ी की भीमडावासनसीराबाद की फारकियासरवाड़ की ताजपुरा एवं स्यारसावर की गोरधापीसांगन की बुधवाडा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

 सफलता की कहानी-1

आपसी सहमति से सहखातेदारों के मध्य किया बंटवारा

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमलीसावर में आयोजित शिविर में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय उदाहरण सामने आया। जिसने यह सिद्ध किया कि वर्षों पुराने विवादों का भी समाधान संभव है।

शिविर के दौरान ग्राम आमली निवासीगण भैरूलाल गुर्जर पुत्र हीरालाल गुर्जर एवं महाराम पुत्र काना राम द्वारा शिविर प्रभारी अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन पत्र अन्तर्गत धारा 53 एक्ट 1955 प्रस्तुत कर निवेदन किया कि ग्राम बाजटा में खसरा संख्या 2653 रकबा 0.18 है। खातेदारी कृषि भूमि स्थित है। जिसकी आपसी बंटवारे की सहमति नहीं बन पाने से लगभग 10-15 वर्षों से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्व कर्मियों की समझाइश से सभी वर्तमान खातेदार सहमत हो जाने से शिविर प्रभारी अधिकारी श्री चन्द्रशेखर भण्डारी व तहसीलदार सावरश्री भगवती प्रसाद वैष्णव के निर्देशानुसार पटवारी व गिरदावर साहब द्वारा उक्त कृषि भूमि का रिकॉर्ड व मौके की स्थिति के आधार पर पारस्परिक सहमति से बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया गया।

तहसीलदार सावर द्वारा तैयार कर किये गये प्रस्ताव को स्वीकृत कर रिकॉर्ड में अमल दरामद की कार्यवाही करवाई गई। सभी सहखातेदारों ने आपसी सहमति बंटवारे के आधार पर कृषि भूमि का विभाजन स्वीकृत होने पर समस्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सफलता की कहानी-2

मौके पर हुआ भूमि का बंटवारा

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत कायड में आयोजित कैम्प में ग्राम कायडअजमेर के खाता संख्या 566 किता 03 रकबा 1.60 हैक्ट के प्रार्थीगण एवं खातेदार ताज मौहम्मदफौजू पि. भंवरिया बशीरी पत्नि भंवरियाउल्फत पुत्री भंवरियाजन्नत पत्नि बोदूमोइनुदीनसदीकसनीफ पि. बोदू मदीनामुमताज पुत्रिया बोदू फरजाना बानो पत्नि सलीम जाति देशवाली निवासी कायड तहसील अजमेर ने कैम्प प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर उक्त खाते की खातेदारी भूमि के बंटवारा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कैम्प प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही पटवारी हल्का / भूअनि सराधना को तुरन्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने हेतु आदेशित किया। पटवारी / भूअनि ने प्रार्थीगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया। जिसे शिविर प्रभारी ने कैम्प स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही ऑनलाईन नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई। उक्त कार्यवाही की जानकारी मिलते ही प्रार्थीगणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कैम्प प्रभारी एवं राजस्व टीम को धन्यवाद दिया एवं इस तरह कैम्प लगाकर कृषकों की समस्याओं का समाधान मौके पर किये जाने पर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सराहना की।

सफलता की कहानी-3

मुबारिक का हुआ पट्टा जारी

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिलावडानसीराबाद में शिविर का आयोजन किया गया। श्री मुबारिक बैग पुत्र हाफिज बैग निवासी पंचायत जिलावाडा पंचायत समिति श्रीनगर ने बताया कि प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा। जिसमे पट्टे भी बनाये जायेंगे तो प्रार्थी ग्राम पंचायत में उपस्थित हुआ और पट्टे के लिए आवेदन किया। ग्राम पंचायत ने तत्काल कार्यवाही करते हुए में पट्टा जारी कर दिया गया। इससे प्रार्थी बहुत खुश है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और ग्राम पंचायत का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है।

सफलता की कहानी-4

प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति पीसांगन के ग्राम पंचायत गोला मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मे ग्राम गोला के निवासी विधवा महिला चम्पा एवं किशन जाति प्रजापत के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था। इनके कच्चा मकान था। आवास स्वीकृत होने पर इनको निःशुल्क जमीन उपलब्ध करवाकर उनके प्रधानमंत्री आवास का पक्का निर्माण करवा गया। जिससे बरसातसर्दी गर्मी के मौसम में इन्हें रहने की उचित सुविधा प्राप्त हुई। मकान बनने पर इनके परिवार ने राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का बहुत आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!