नसीराबाद । (अशोक लोढ़ा) रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, नसीराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निःशुल्क फिजियोथ्रेपी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब नसीराबाद की नई टीम ने अपना सेवा कार्य करना शुरू कर दिया नव निर्वाचित अध्यक्ष विनायक गौड और नए सचिव मुकेश मित्तल बने हैं।रोटरी क्लब नसीराबाद के अध्यक्ष डॉ. विनायक गोड ने बताया कि कल 1 जुलाई 2026 को उप जिला चिकित्सालय, नसीराबाद में
प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है तथा समय-समय पर रक्तदान करने से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। शिविर में जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा तथा सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
रोटरी क्लब नसीराबाद सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें तथा किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें। रक्तदान शिविर के साथ ही निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है।