साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने पंच गौरव की पांच वर्षीय कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

अजमेर, 6 जुलाई। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पंच गौरव की पांच वर्षीय कार्ययोजना बनाने के निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि पंच गौरव अभियान जिले की प्रमुख पहचानों को विस्तृत आयाम देने के लिए संचालित किया जा रहा है। इससे जुड़े विभागीय अधिकारी आगामी वर्षों की कार्ययोजना बनाएंगे। यह कार्ययोजना गुरूवार तक बन जानी चाहिए। प्रत्येक वर्ष किए जाने वाले कार्यों का इसमें विवरण होना चाहिए। इसमें अवसरंचनाजागरूकताप्रोत्साहन के लिए किए जाने वाले कार्यों को शामिल किया जाएं। अन्य विभागों के साथ किए जाने वाले कन्वर्जेन्स का भी उल्लेख हो।

उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। शिविरों से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत में प्री-कैम्प गतिविधि करनी चाहिए। इस दौरान समस्त विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों का चिह्निकरण किया जाए। इन कार्यों का निस्तारण कैम्प के दौरान होना चाहिए। कैम्प के दौरान नहीं हो सकने वाले कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प लगाएं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आवेदनों को शिविर से पहले निस्तारित करके रखें।

उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन से पूर्व उस क्षेत्र से संबंधित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज समस्त प्रकरणों को निस्तारित किया जाना चाहिए। उस दिन शून्य पेंडिंग प्रकरण हो। पोर्टल पर प्राप्त होने वाली नई शिकायतें 30 दिन में निस्तारित हो जानी चाहिए। प्रकरण बकाया रखने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों पर कार्यवाही की जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों के विभागीय अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट लेंगे। एनएफएसए के प्रकरणों का निस्तारण पोर्टल बंद होने से पहले कर लें।

उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं से संबंधित जिला स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही के बारे में जिला मुख्यालय से लगातार सम्पर्क में रहे। इन पर किए गए कार्यों में प्रगति को अपडेट करें। विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं पर आवश्यक कार्यवाही लगातार करते रहे। बारिश के दौरान राजकीय भवनों की छतों पर जलभराव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। जर्जर विद्यालय भवनों का उपयोग नहीं करें।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाशअतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं श्रीमती वंदना खोरवाल सहित नगर निगमएडीएसार्वजनिक निर्माणजलदायविद्युतवनउद्योग एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!