जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

अजमेर, 6 जुलाई। जिला पर्यावरण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि हरियालो राजस्थान के अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप पौधारोपण का कार्य अभी से आरम्भ कर देना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम करने के साथ ही उसकी पालना रिपोर्ट भी भिजवाएं। बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भण्डारण, परिवहन एवं उत्पादन से जुड़े व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही भी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वरूण सागर तालाब पर वरूण देवता की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थल का चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। बैठक में झील संरक्षण के बारे में भी चर्चा की गई। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। इसके लिए डीपीआर नगर निगम द्वारा बनाई जाएगी। डीपीआर बनाते समय वेटलैंड रूल्स एवं कैचमेंट एरिया का ध्यान रखा जाना चाहिए। नौकायन केन्द्र विकसित करने के बारे में चर्चा हुई। जिले में विभिन्न स्थानों पर साइलेंट जोन विकसित करने के बारे में अधिकारियों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश, नगर निगम आयुक्त श्रीमती नित्या के., मुख्य वन संरक्षक श्री पी.बालामरूगन, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं श्रीमती वंदना खोरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!