राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी श्री धीरज टोकस, सह प्रभारी श्री सतपाल केम एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति पाठक ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गिरधारी लाल चंदेल को राजसमंद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजसमंद के जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर ने कहा कि गिरधारी लाल चंदेल के नेतृत्व में जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चंदेल के अनुभव, कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता से आम आदमी पार्टी राजसमंद जिले में और अधिक सशक्त होगी तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों से जोड़ने का कार्य करेगी।
प्रेषक
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी राजसमंद