साहित्य, संगीत और कलाओं को समर्पित संस्था ‘अमराई’ द्वारा साहित्यकारों के लिए लघुकथा प्रतियोगिता

जयपुर । साहित्य, संगीत और कलाओं को समर्पित संस्था ‘अमराई’ द्वारा राजस्थान के साहित्यकारों के लिए लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष साकार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अमराई का यह सतत प्रयास रहता है कि स्थापित एवं वरिष्ठ साहित्यकारों एवं कलाकारों के सम्मान के साथ नवांकुर व युवा साहित्यकारों, कलाकारों व उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले। साहित्यगोष्ठी व अन्य सहयोगी कार्यक्रमों में सभी की  सहभागिता रहे।
इस क्रम में इस बार राजस्थान के साहित्यकारों के लिए लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगी लेखक की आयु सीमा नहीं हैं। रचना 500 शब्द से अधिक न हो। तीन श्रेष्ठ लघुकथाओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा चयनित रचनाओं संस्था की वार्षिक स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लघुकथाएँ 31 जुलाई 2026 तक अध्यक्ष, अमराई के वाट्स एप (9414849845) पर स्वीकार की जाएगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!