वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सिग्नेचर ग्लोबल की प्री-सेल्स पिछली तिमाही से 25% बढ़कर ₹19.7 बिलियन रही

नई दिल्ली, 15 जुलाई, 2026: दिल्ली-NCR क्षेत्र में एक स्थापित ब्रांड के साथ भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपरों में शुमार सिग्नेचर ग्लोबल (BSE: 543990 | NSE: सिग्नेचर) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए ₹19.7 बिलियन की प्री-सेल्स की घोषणा की। यह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 25% की वृद्धि के साथ-साथ कंपनी के प्रोजेक्टों की लगातार मांग और उसकी एग्जीक्यूशन-आधारित विकास रणनीति की मजबूती को दर्शाता है।

कंपनी के शानदार प्रदर्शन का एक मुख्य कारण ‘टोनिनो लैम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ के माध्यम से तेजी से बढ़ते ब्रांडेड रेजिडेंस सेगमेंट में रणनीतिक प्रवेश रहा। मशहूर इटैलियन ब्रांड ‘टोनिनो लैम्बोर्गिनी’ के सहयोग से विकसित यह प्रोजेक्ट भारतीय रियल एस्टेट बाजार में ब्रांड की  महत्वपूर्ण एंट्री का भी प्रतीक है।

गुरुग्राम के सेक्टर-71 में सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर लॉन्च किए गए ‘टोनिनो लैम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ के पहले फेज को बाजार ने हाथों-हाथ लिया है। इससे प्रीमियम लाइफस्टाइल घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने पर सिग्नेचर ग्लोबल का रणनीतिक फोकस और मजबूत हुआ।

Q1FY27 के दौरान कलेक्शन ₹6.7 बिलियन रहा, जबकि कंपनी का शुद्ध ऋण ₹3.9 बिलियन था। इस तिमाही के दौरान औसत बिक्री प्राप्ति (Average Sales Realization) ₹17,093 प्रति वर्ग फुट रही, जबकि FY26 में यह ₹15,250 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

30 जून, 2026 तक कंपनी के पास ₹25.22 बिलियन की नकदी और बैंक बैलेंस (फिक्स्ड डिपॉजिट सहित) था। इससे कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट का पता चलता है, और भविष्य की ग्रोथ तथा ऑपरेशन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त वित्तीय लचीलापन मिलता है।

कंपनी के परफॉरमेंस पर टिप्पणी करते हुए सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन और पूर्णकालिक डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा,  वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में हमारा प्रदर्शन स्पष्ट तौर पर हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दिखाता है, जिसमें हम घर खरीदारों की बदलती उम्मीदों और जो वादा किया है उसे पूरा करने की अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के अनुसार अपने प्रोजेक्टों का निर्माण करते हैं। इस तिमाही में मजबूत प्री-सेल्स और कलेक्शन हमारे ब्रांड पर लगातार भरोसे, हमारी कार्य निष्पादन  की मजबूती और हमारे प्रोजेक्टों की लगातार बनी हुई मांग को दर्शाते हैं। सदर्न पेरिफेरल रोड पर ‘टोनिनो लेम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ के पहले चरण का सफल लॉन्च, जिसे समझदार घर खरीदारों ने हाथों-हाथ लिया है, साफ तौर पर ब्रांडेड घरों के लिए मजबूत मांग को दिखाता है; ऐसे घर जो एक बेहतर जीवनशैली और खास होने का एहसास देते हैं। भविष्य में हम अपने ग्राहकों और अन्य हितधारकों के लिए दीर्घकालिक एवं टिकाऊ वैल्यू बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!