राजसमंद, 15 जुलाई। ग्राम पंचायत नमाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आम आदमी पार्टी के जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में शिविर प्रभारी को जनहित से जुड़े 16 सामूहिक ज्ञापन तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 50 व्यक्तिगत ज्ञापन सौंपे गए।
ज्ञापनों में ग्राम पंचायत नमाना की सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें बाको का गुड़ा से बैजनोल तथा नौगामा से सांगा का खेड़ा तक सार्वजनिक मार्गों को 60 फीट चौड़ाई सहित राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की गई।
इसके साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुमारिया खेड़ा, महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनपुरिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांगा का खेड़ा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नमाना की भूमि एवं खेल मैदानों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर सीमाज्ञान एवं पत्थरगढ़ी करवाने की मांग रखी गई।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत नमाना के सभी समाजों के श्मशान घाटों की भूमि तथा वहां तक जाने वाले सार्वजनिक मार्गों को भी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर सीमाज्ञान एवं पत्थरगढ़ी करवाने की मांग की गई, ताकि भविष्य में अतिक्रमण एवं भूमि विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा, राजस्व एवं अन्य व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित 50 व्यक्तिगत आवेदन एवं ज्ञापन भी प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान प्रदेश सचिव अमित वर्मा, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, नाथद्वारा विधानसभा संगठन महासचिव रामलाल सुथार सहित अनेक पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने प्रशासन से सभी जनहित एवं व्यक्तिगत प्रकरणों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।
पप्पू लाल कीर
आम आदमी पार्टी राजसमंद