अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया

अजमेर 20 जुलाई / अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा शिव मन्दिर, रेम्बुल रोड़ अजमेर में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया जिसमें जरूरतमंद लोगों ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों को अपनी तकलीफ बताकर परामर्श लिया, शिविर में आये हुए सभी लाभार्थियों की बी पी व डाईबिटीज की नि:शुल्क जाँच भी की गयी l
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शिविर संयोजक राजकुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारम्भ डॉ कुलदीप शर्मा व अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी ने भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया l
शिविर में डॉ युरोलॉजिस्ट कुलदीप शर्मा, स्त्री रोग व अन्य रोग विशेषज्ञ डॉ स्वाति अजमेरा, डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ अनिता सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी तथा शिविर में आये आमजन को किडनी स्टोन, पेशाब रुकना, प्रोटेस्ट मूत्र संबंधी रोग, पंचकर्म, अस्थि रोग, जोड़ व घुटनों के दर्द एवं डाईबिटीज तथा ब्लड प्रेशर आदि रोगों की जांच कर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया l
शिविर में अग्रवाल समाज अजमेर के मुख्य संरक्षक अशोक पंसारी, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शिविर संयोजक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, क्षेत्रीय सचिव निखिल अग्रवाल, रेम्बुल रोड़ विकास समिति के सचिव गोपाल शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा व बलजीत सिंह कटियार आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया l
शिविर के प्रारंभ में अग्रवाल समाज अजमेर के पदाधिकारियों ने डॉ कुलदीप शर्मा, डॉ एम डी रायपुरिया, डॉ स्वाति अजमेरा, डॉ अनिता सिंह, रेम्बुल रोड़ विकास समिति के पदाधिकारियों व डॉ कुलदीप शर्मा की टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया l

 प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
अग्रवाल समाज अजमेर
9530254798

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!